Thursday, April 30th, 2026

सरकारी अफसर निकले डकैत , खा गए आदिवासी मजदूरों का निवाला ।।

एक्सपोज सीजी के सुधी पाठकों के लिए हम शुरू कर रहे हैं एक नई श्रृंखला , पड़ताल परत दर परत ।।हमारा छत्तीसगढ़ राज्य , आदिवासी बाहुल्य , आबादी लगभग ढाई करोड़ , राज्य में बैठे लगभग सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी , कुछ को छोड़कर , सिर्फ और सिर्फ लूटने खसोटने में व्यस्त नजर आते हैं , शिकायतें लगातार होती है , जांच संस्थित की जाती है और इसके बाद ले देकर क्लीन चिट मिल जाती है इस श्रृंखला में हम आपके लिए लाए हैं क्लीन चिट मिलने के पीछे की कहानी एक्सपोज सी जी ने विगत वर्षों में तमाम ऐसी जांच रिपोर्ट निकाली है जिसमें अफसर दोषी पाए गए , सस्पेंड किए गए , फिर बहाल किए गए और अब पदोन्नति की चाशनी चख रहे हैं। पर इस गोरख धंधे को उजागर करना अब आवश्यक हो गया है। एक्सपोज सीजी उन सभी पहलुओं को आपके सामने रखेगा जिसमें अतीत की यादें ताजा हो जाएंगे और अफसर बेनकाब हो जाएंगे। किस-किस अफसर ने किस-किस तरह की शैतानियां की हैं और विभागों की कितनी रकम डकारी है , कहां-कहां अय्याशी की है , यह भी इस श्रृंखला में आपको पढ़ने मिलेगी। साथ ही वर्तमान में किस तरह के भ्रष्टाचार करने में अफसर लिप्त हैं यह भी जानकारी नमक मिर्च लगाकर परोसी जाएगी। इति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *