यह जो आप अपने स्क्रीन पर पहला पत्र देख रहे हैं यह उपवन मंडल अधिकारी बिलासपुर ने वन मंडल अधिकारी बिलासपुर को यह इंगित करते हुए लिखा है कि सुनीत कुमार साहू वन क्षेत्रपाल पर तत्कालीन वन परिक्षेत्र अधिकारी रतनपुर रहते हुए आठ माह तक परिक्षेत्र रतनपुर के आमामुडा और खैर झीटी बीट कक्ष क्रमांक 1036 -1038 में कैंपा मद अंतर्गत कंटूर ट्रेंच निर्माण में कार्यरत बैगा आदिवासी मजदूरों के लंबित मजदूरी भुगतान करने के संबंध में अनुशासनात्मक करवाई हेतु कारण दर्शाओ सूचना पत्र /आरोप पत्र का प्रस्ताव तैयार कर अवलोकनार्थ भेजा गया है।
वहीँ पत्र क्रमांक 2 में वन मंडल अधिकारी ने मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर को श्री सुनीत कुमार साहू वन क्षेत्रपाल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु लंबित मजदूरी भुगतान मामले के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र आरोप पत्र भेजने की जानकारी दी है। तीसरे पत्र में मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर ने यही सारी जानकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक को अग्रेषित की है अब इसके आगे हम आपको उसे आरोप पत्र के एक-एक पन्ने से परिचित कराएंगे की कैसे इस भ्रष्टाचार को श्री सुनीत श्री सुनीत साहू ने अमली जामा पहनाया ।
तो साहब जी , आरोप पत्र में सबसे पहले यह लिखा गया है की आदरणीय सुनीत कुमार साहू वनपरूक्षेत्र अधिकारी रतनपुर की हैसियत से दिनांक 9 अगस्त 2022 से 22 जनवरी 2023 तक रतनपुर परिक्षेत्र के प्रभार में पदस्थ थे। उक्त पदस्थापना अवधि के दौरान इनके द्वारा लगभग 8 माह से वन परिक्षेत्र रतनपुर के आमामुडा और खैर झीटी बीट कक्ष क्रमांक 1036 और 1038 में कैंपा मद अंतर्गत कंटूर ट्रेंच , W A T के निर्माण में कार्यरत आदिवासी मजदूरों के मजदूरी भुगतान में कथित तौर में देरी की गयी थी। तत्कालीन परीक्षेत्र अधिकारी रतनपुर आदरणीय श्री सुनीत साहू परिक्षेत्र अधिकारी रतनपुर , श्री जी पी जांगड़े श्री लाखे राम ध्रुव वनपाल , श्री शिव कुमार पर वनपाल की उपस्थिति में शिकायतकर्ता श्री अनिल कुमार पैकरा और अन्य 20 श्रमिकों का आवेदन दिनांक 12 जनवरी 2023 को शिकायत पत्र का परिशीलन करने पर यह पाया गया की आदरणीय सुनीत कुमार साहू द्वारा माह नवंबर 2022 के लेख में वन मंडल अधिकारी द्वारा प्रदायित्व राशी रुपए एक करोड़ 33 लाख 33हजार 390 रुपये थी। कैश बैलेंस शून्य दर्शाया गया कैंपा से संबंधित राशि का व्यवहार एक्सिस बैंक व्यापार विहार रोड बिलासपुर में किया जाता है एक्सिस बैंक से प्राप्त क्लोजिंग बैलेंस 27 जनवरी 2023 की स्थिति में परिक्षेत्र अधिकारी रतनपुर का राशि रुपए 15 लाख 54हजार 398 /= शेष होना बताया गया है। अर्थात माह नवंबर 2022 से जारी धनादेश की राशि का जनवरी 2023 तक राशि 15 लाख 54398 रुपए परिक्षेत्र अधिकारी रतनपुर के खाते में बैलेंस के रूप में शेष थी , परंतु परिक्षेत्र अधिकारी रतनपुर द्वारा माह नवंबर 2022 के लेख में क्लोजिंग बैलेंस के रूप में कोई राशि उपलब्ध न होने का प्रमाण पत्र अपने लेख में दिया गया , जिसकी पुष्टि कैश कॉपी देखने पर होती है , यानी सुनीत साहू द्वारा वन मंडल कार्यालय में जो लेख प्रस्तुत किया गया उसमें राशि शून्य दिखाई गई और इस प्रकार श्रमिकों को समय पर भुगतान नहीं करने और परी क्षेत्र अधिकारी के खाते में नवंबर 2022 में वन परिक्षेत्र रतनपुर के नाम जारी धनादेश की राशि माह जनवरी 2023 तक खाते में 15लाख 54हजार 398 /- उपलब्ध होना परी क्षेत्र अधिकारी की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता है और इस बात की पुष्टि करता है कि शिकायतकर्ता श्री अनिल कुमार पर और अन्य 20 श्रमिकों के भुगतान ने में अनावश्यक विलंब हुआ है।