बस्तर के आदिवासियों को सड़ा गला चावल परोसने वाले क्वालिटी इंस्पेक्टर आदरणीय श्री गैर इरादतन टोप्पो को आरोप पत्र जारी किया गया। श्रीमान टोप्पो को जांच अधिकारी एरिया ऑफिसए के प्रतिवेदन , जिला प्रबंधक दंतेवाड़ा के पत्र और अपर संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उप संचालक संचालनालय नया रायपुर के पत्र के आधार पर ये आरोप पत्र जारी किया गया है जिसमें उन्हें सिर्फ 15 दिन की मोहलत दी गई है ताकि वह अपना पक्ष रख सकें। क्या है मामला । श्रीमान गैर इरादतन टोप्पो ने कनिष्ठ तकनीकी सहायक , दंतेवाड़ा के अतिरिक्त प्रभार में रहते हुए , प्रदाय केंद्र गीदम के गोदाम क्रमांक 6 और 7 में घटिया स्तर का खाद्य उपार्जन ही नहीं किया है अपितु सड़ा गला चावल बस्तर के गरीब आदिवासियों को प्रदाय भी किया गया । संयुक्त जांच टीम ने लगभग 20 स्टेको के चावल की बोरियां खोलने पर उसमें अमानक स्तर पर जाले लगे सड़े चावल को श्रीमान गैर इरादतन टोप्पो द्वारा मानक स्तर का दर्ज किया पाया । फिलहाल प्रशासन ने उनको निलंबित कर जिला प्रबंधक कार्यालय कोनडागांव में अटैच कर दिया है ।