Thursday, April 30th, 2026

वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनीत साहू द्वारा किए गए वित्तीय अनियमित पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने मोहर लगाई

गौर तलब है की दिनांक 30 मई 2025 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बाल प्रमुख श्री वी श्रीनिवास राव ने श्री सुनीत कुमार साहू वन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी रतनपुर वन मंडल बिलासपुर के दिनांक 9 अगस्त 2022 से 22 जनवरी 2023 तक पदस्थ रहते हुए परिक्षेत्र के अंतर्गत कराए गए कार्यों का कैम्पा पारिश्रमिक भुगतान लंबित होने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर अपनी मोहर लगा दी और शिकायत की जांच में लेखा संधारण में त्रुटि और आर्थिक अनियमित की पुष्टि की गई। शासकीय कार्यों के प्रति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत आरोपित पर आरोप अधिरोपित किए गए। आश्चर्य की बात है की कालांतर में सुनीत साहू ने ऐसा क्या गुल खिलाया की सभी जांच से सफलतापूर्वक बचाते हुए उसे क्लीन चिट दे दी गई जबकि साफ-साफ लिखा गया है कि उसने अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता एवं वित्तीय अनियमित करते हुए अपराधिक गति विधि की है जिसके लिए अनुशासनात्मक कार्यवाही ना कर उसे क्लीन चिट दे दी गई। जारी

SHREE SUNIT SAHU JI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *