Thursday, April 30th, 2026

हाई कोर्ट ने लगाई एन एच ए आई के अफसरों को फटकार

Expose CG spl छत्तीसगढ़ में दो ही सडके ऐसी हैं जिनको दिलीप बिल्डकॉन ने बनाया है आश्चर्य की बात है कि यह दोनों सडके शुरू से ही विवादों में रही और बात तब और पुख्ता हो गई जब रायपुर से कवर्धा बोदला होती हुई छत्तीसगढ़ की सीमा तक बनी सड़क और बिलासपुर हाईकोर्ट से रायपुर तक बनी सड़क पूरी तरह से फट गई । कारण चाहे जो भी हो पर खामियाजा इस पर से रोज गुजरने वालों को झेलना पड़ रहा है,। मैं हाल ही में बिलासपुर तक कई बार गया । हर बार मुझे सड़क के बड़े-बड़े हिस्से खोद कर कंक्रीट बदलते हुए दिखे । ताज्जुब की बात तो यह है, कि रिपेयरिंग के लिए एनएचएआई ने किसी रवि अग्रवाल को ठेका दे रखा है जो उन फटी हुई सड़कों को घुले हुए सीमेंट से भरने की प्रक्रिया में मस्त है ।

पूछने पर उसके सुपरवाइजर ने बताया कि इस सड़क के फटे हुए हिस्से में नीचे कैविटी डेवलप हो गई है जिनको सीमेंट घोलकर भरा जा रहा है उसके बाद ऊपर से ईपॉक्सी भरी जाएगी । या फिर लोहे के यूक्लिप् ठोकर सड़कों को फटने से रोका जाएगा। ताजुब की चीज है की लगभग पूरी सड़क ही फट चुकी है यानी धीरे-धीरे करके पूरी सड़क का कंक्रीट बदलना पड़ सकता है

फंड एन एच ए आई दे रहा है । इस तरह 50 साल के लिए बनी यह सड़क 50 साल तक रिपेयर होती रहेगी और राहगीरों को आने-जाने में तकलीफ होगी और जनता की गाढी कमाई का पैसा बंदर बांट में चला जाएगा । हालाँकि अब हाई कोर्ट ने तमाम लगी हुई जनहित याचिकाओं के मद्दे नजर एन एच ए आई के अफसरों को फटकार लगाई है कि सड़क जल्द से जल्द सुधरी जाय पर नतीजा सिफर है। इति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *