Wednesday, May 6th, 2026

तुम आये तो आया मुझे याद , गली में आज चाँद निकला.

वैसे तो चांद शीतलता की निशानी होता है । शरद पूर्णिमा का चांद शीतलता प्रदान करता है और इस दिन खीर भी खाई जाती है। करवा चौथ का चांद पति की लंबी उम्र के लिए होता है । लेकिन वन विभाग का चांद बहुत गर्मी के साथ दोनों हाथों से विभागीय कार्रवाई की आड़ में आम जनों को लूटने में लगा है । जी हां वन विभाग में भी एक नया नया चांद खिल उठा है । जो अपने अमले के साथ हमेशा हमले करने पर आमादा रहता है । इस चाँद की गर्मी से इसके अधीनस्थ मंडल के आरा मिल झुलसने लगे हैं । पैसे की हवस में हर छोटा बड़ा व्यावसायी इसे अपनी टेरेटरी में अतिक्रमणकारी नजर आने लगा है । क्या क्रशर वाले तो क्या रिजॉर्ट वाले , सब त्रस्त नजर आते हैं । चांद आपने आश्रित छोटे छोटे ग्रहों को लेकर दबिश देने लगा है । अपने अधीनस्थ इलाके में बुरी कदर बदनाम हो चूका चांद अब मशहूर लालची खौउआ साबित हो रहा है । दरअसल ये चांद अभी तक मुख्यालय में कैद था , इसके साथी ग्रह अपनी अपनी टेरेटरी सेट कर चुके थे । जैसे ही इसे मौका मिला , ये दो कुख्यात गिरहकटों के मार्गदर्शन में लूट मार को आमादा हो गया । अगर रफ्तार यही रही तो बहुत जल्द ये वापस मुख्यालय में कैद हो जाएगा । इति ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *