Wednesday, May 27th, 2026

एक सशक्त हाथों में वन विभाग का नेतृत्व

तमाम अटकलों, ऊहा पोह , संशय , उतार चढ़ाव के बीच अंततः वन विभाग के मुखिया अर्थात वन बल प्रमुख के सिंहासन पर श्री अरुण पाण्डे सुशोभित हो गए ।। बधाई 🙏💐।। वैसे भी वन विभाग के वित्त मंत्री के तौर पर पिछले एक साल से आप ही आय व्यय का भार बखूबी सम्हाल रहे थे । अरण्य भवन के बी ओ सी जो थे । भले हो निर्देश हॉफ का हो , शासन से ड्रॉइंग डिस्बर्मेंट का पावर आप ही के पास था । तीन महत्व पूर्ण पदों पर आप ही काबिज रहे , अंगद के पांव की तरह , कोई हिला भी नहीं सका । यानी शीर्ष पर पहुंचना तय कर रखा था आपने । बिल्कुल मछली की आंख की तरह सटीक लक्ष्य भेदना पक्का कर रखा था । पर इतना भी आसान नहीं था । कुछ अधिकारी इस दौड़ में अड़ंगी फंसाने तैयार खड़े थे । एक अफवाह भी मस्तिष्क को विचलित करने पर आमादा थी । पर जीत आपकी ही हुई ।। अब पूरे विभाग की नजरें आप पर टिकी हैं , जंगल में रहने वाले हर प्राणी की भी । अफसरों को भी भारी बदलाव की उम्मीद हैं । अब फॉरेस्ट्री होगी जमकर , अरण्य भवन के वातानुकूलित कमरों से निकल कर वास्तविक अरण्य को टटोला जाएगा , खंगाला जाएगा , संवारा जाएगा । आपकी पदचाप से पूरा जंगल परिचित होगा और महकमा काँपेगा । वनों के घनत्व के फर्जी आंकड़े अब सुधार लिए जाएंगे । मानसून आने को है , जून के महीने से ही इस दिशा में सार्थक प्रयास होंगे , इसी उम्मीद के साथ पुनः बधाई और शुभकामनाएं । हम पत्रकार हैं समय समय पर आपको विभाग के दीमक दिखाते रहेंगे , आप पेस्ट कंट्रोल करवाते रहिएगा ।। इति ।।
[9:33 pm, 27/5/2026] Ajay Sharma:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *