Wednesday, May 27th, 2026

अब नया सी डब्ल्यू एल डब्ल्यू कौन ?

छत्तीसगढ़ वन विभाग में वर्तमान चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन श्री अरुण पांडे के हॉफ बन जाने के बाद अब इस पोस्ट पर कौन जमेगा इस बात की अटकलें पूरे विभाग में तेज हो गई है । इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं की कैंपा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओ पी यादव यदि इसी माह पदोन्नति पाते हैं तो वे वाइल्डलाइफ वार्डन बन सकते हैं । श्री ओपी यादव की पदोन्नति जनवरी 2026 से लंबित है । वे अभी ए पी सी सी एफ के पद पर आसीन हैं । मगर वे कैंपा की कमान दृढ़ता से संभाले हुए हैं और शायद वाइल्ड लाइफ के इच्छुक भी नहीं है । उधर कौशलेंद्र कुमार वाइल्डलाइफ के पुराने जानकारी हैं और संभावित उम्मीदवार भी । वैसे श्रीमती संजीता गुप्ता जी भी वाइल्ड लाइफ की अच्छी जानकार हैं और अनुभवी भी । आगामी दो महीने में बहुत से अधिकारी शीर्ष पदों पर बैठे हुए , एक साथ रिटायर हो रहे हैं जिसमें श्री प्रेम कुमार, श्रीमान आलोक तिवारी और श्री राजेश चंदेले जुलाई में रिटायर हो जाएंगे। इस तरह तमाम शीर्ष पद खाली हो जाएंगे यानी बहुत से अफसरों को इधर-उधर किया जाएगा और सभी पद भरे जाएंगे । पर सवाल अब भी अनुत्तरित है , चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन कौन ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *